सूरजपुर: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना इलाके के ग्राम रामनगर निवासी 22 वर्षीय युवक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने जब उसका शव लटका हुआ देखा तो फंदे से उतारकर सूरजपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, रामनगर रोडपारा निवासी खामलेश सिंह पिता मान सिंह (22वर्ष) बीते कुछ महीनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित था। पुलिस के मुताबिक उसका दो तीन बार ऑपरेशन भी हुआ था। जिसने मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इधर परिवार के जवान बेटे की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *