अंबिकापुर: पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक मे घूम रहे आरोपियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 28 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त की।

पुलिस के अनुसार मुखबीर से सुचना मिली की बस स्टैंड मे बाहर से आए कुछ संदिग्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जिससे पुलिस टीम ने मुखबीर सुचना के आधार पर संदेहियो की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूक्षताक्ष करने पर अपना नाम सोनी खातून निवासी पश्चिम बंगाल, नितीश कुमार निवासी बिहार, बिहारी कुमार निवासी बिहार, नमीरा परवींन निवासी पश्चिम बंगाल, का होना बताये, आरोपियों की तलाशी लेने पर कुल 28 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया हैं, आरोपीयों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा।

सम्पूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, संदीप सिंह, महिला आरक्षक पंकराशिया, आरक्षक शाहबाज अंसारी, अतुल सिंह, सीनू फिरदौसी, मंटू गुप्ता, साइबर सेल से आरक्षक विकास मिश्रा, रमेश राजवाड़े, नगर सैनिक सुनील गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *