अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियो सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरगुजा आरटीओ कार्यालय का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया. इस दौरान पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प भी देखने को मिली।

दरअसल सरगुजा जिले में आरटीओ विभाग की उड़नदस्ता टीम के द्वारा जबरन अवैध वसूली सहित फिटनेस को लेकर सरगुजा आरटीओ कार्यालय का घेराव भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा किया गया।

इस दौरान सरगुजा जिले के सभी मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आरटीओ कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आरटीओ कार्यालय के सामने ही रोक लिया. जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी देखने को मिली. वही काफी मशक्कत के बाद आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे और आरटीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की बात कही है. अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में भाजपा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. वही आरटीओ अधिकारी ने बताया कि इनकी जो भी मांगे हैं वह बेबुनियाद है, फिर भी इनके दिए गए आवेदनों पर जांच की जाएगी. जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *