कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में संचालित जैन पब्लिक स्कूल के बस में भीषण आग लग गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने छुरी और कटघोरा की तरफ जा रही थी, तभी छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा हो गया। बस में आग लगते ही उसमें सवार बच्चों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *