अंबिकापुर: 2 युवकों द्वारा नाबालिग के साथ अनाचार का मामला सामने आया हैं. दो युवकों के द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर बाइक में ले जाया गया. उसके बाद दो दिनों तक नाबालिग के साथ दोनों युवक अनाचार करते रहे. फिर नाबालिग को छोड़ दिए। यह मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

सीतापुर पुलिस ने इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पीड़िता से आरोपियों के बारे में पूछताछ किया गया। जिसमे पीड़िता ने बताया कि रोहित मिंज एवं बिमलेश खेस जामडीह सीतापुर द्वारा बहला फुसला कर लेजाकर दोनों आरोपियों द्वारा लगातार अनाचार करने की बात बताई। जहा पुलिस ने तत्काल मामले के आरोपी रोहित मिंज एवं विमलेश खेस से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया। जिसमे आरोपियों द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने एवं दोनों आरोपियों द्वारा पिड़िता से अनाचार करना स्वीकार किया।वही सीतापुर पुलिस ने अपराहण , 376 सहित पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *