अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में जली हुई कार में नर कंगाल मिलने से हड़कंप मच गया है। मैनपाट-कापू के सरहदी इलाके में जंगल में एक जली हुई लावारिस कार मिली है। जिसके अंदर एक नर कंगाल पड़ा हुआ मिला है। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह बीती रात की घटना है, क्योंकि कार और कंकाल से अब तक धुआं उठ रहा है।

इस घटना की सूचना इलाके के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद रायगढ़ जिले की कापू और मैनपाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। फिलहाल, गाड़ी और नर कंकाल किसकी है। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को कार के साथ जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *