ब्रेकिंग: कुदरगढ़ इलाके में बाघ की दहशत, जंगल में बाघ ने तीन युवकों पर किया हमला, एक की मौत

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कालामाजन कटहरपारा के जंगल में आज सुबह बाघ ने तीन लोगों के ऊपर हमला बोल दिया है। जिससे एक मौत हो गई है। इससे इस इस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है।बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल 32 पिता रूप साय,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35, राय सिंह पिता रुज बिहारी 30 सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *