• ब्रेकिंग: बाघ के हमले से घायल दूसरे व्यक्ति की मौत, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

अंबिकापुर: अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाघ के हमले से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. दरसअल सूरजपुर जिले के कालामाजन जंगल गांव के 3 युवक लकड़ी लेने सुबह 6 बजे गए हुए थे. उसी दौरान जंगल में बाघ भ्रमण कर रहा था. जहा तीनों युवकों पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया. जिससे एक व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई. तो वही एक युवक का अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, तो वही एक युवक का सूरजपुर जिले के अस्पताल में इलाज जारी है. इधर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची तहसीलदार ने मुआवजा प्रकरण बनाकर तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने की पहल के साथ मृतक के परिजनों की सहायता की जा रही हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *