ब्रेकिंग: आखिर ऐसी क्या वजह थी? जो एक साथ चार लोगो ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानिए

 

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी कोरवा दंपत्ति ने अपने 2 बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी है। पूरा मामला बचीगा थाने के झुमराडुमर का है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच पड़ताल कर है। आत्महत्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के झुमराडुमर में पहाड़ी कोरवा दंपत्ति की बच्चों के साथ आत्महत्या करने की वारदात से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। मामला दर्ज कर पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ करना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस हर छोटी से छोटी बात की बरीकी से पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फांसी लगाने वाले राजुराम कोरवा (पति), भिनसारी बाई (पत्नी) और देवंती (पुत्री) लगभग 4 साल, देवन पुत्र लगभग(1 साल) हैं। वहीं सभी मृतक पहाड़ी कोरवा समुदाय के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *