भिलाई: सुपेला थाना अंतर्गत रायपुर से दुर्ग की तरफ जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में एक्टिवा सवार बुरी तरह घायल हो गई उसे तुरंत सुपेला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है

सुपेला पुलिस ने बताया कि माडल टाउन नेहरू नगर में किराये के मकान में रहने वाली सुबह एक्टिवा सवार मालती देशमुख (40वर्ष) अपनी बहन से मिलने खुर्सीपार गई थीं। वहां से दोपहर को अपने घर लौट रही थी। तभी सुपेला घड़ी चौक के पास पहुंची थी कि पीछे रायपुर से दुर्ग की तरफ जा रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। एक साइड निर्माणाधीन नाली होने से महिला संभल नहीं पाई और वो ट्रक की तरफ ही गिर गई। इससे वो ट्रक की चपेट में आ गई और उन्हें गंभीर चोट आई। सूचना पर तत्काल सुपेला पुलिस और पेट्रोलिंग टीम पहुंच गई। महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मालती देशमुख के पति अपने बड़े बेटे राम औतार के साथ अपने गांव चीर चार अर्जुंदा में खेती किसानी करते हैं। उनकी एक बेटी है जो ससुराल चली गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *