दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश, इलाज के दौरान मौत

 

अंबिकापुर: दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर किशोरी ने लगाई फांसी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत..दरअसल सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का मामला है ,परिजनों के बताए अनुसार नाबालिग युवती 9 अप्रैल को घर में अकेली सो रही थी तभी गांव का ही युवक रात 10 बजे करीब घर में घुस दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया,इसके बाद दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर युवती ने 15 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या की प्रयास की लेकिन परिजनों की नजर फांसी के फंदे पर झूले युवती पर पड़ी और गंभीर हालत में सुरजपुर अस्पताल भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया वही युवती की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है वही परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी राजेश साहू है जो गांव का ही रहने वाला है जिसके खिलाफ रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज भी कराई गई है इसके बाद भी अब तक आरोपी के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई,इधर अस्पताल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *