अंबिकापुर: सरगुजा जिले में ठेकेदार द्वारा अपने ही मज़दूरों पर लाठी डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। जिसमें एक मज़दूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी रघुनाथपुर अंतर्गत जारहाडीह निवासी ठेकेदार द्वारा अपने ही साइड में काम कर रहें मज़दूरों कोई बांस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर इसलिए घायल कर दिया गया क्योंकि काम किये हुए लोग अपना मज़दूरी मांगने उसके पास गए थे। गुरुवार के शाम करीबन 7 से 8 बजे के दौरान ग्राम मोहनपुर थाना दरिमा निवासी चार मज़दूर विगत एक माह से जारहाडीह निवासी मुरली दास जो पेशे से ठेकेदार है और मकान निर्माण आदि का कार्य करवाता है। उसके पास अपने काम का भुगतान लेने गए मज़दूरों पर बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी गई। सर में गंभीर चोट लगने के कारण इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहीं खबर लिखें जाने तक आरोपी ठेकेदार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *