हवाई अड्डे पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख की ठगी

 

 

अम्बिकापुर।दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट एवं कलेक्ट्रेट में नौकरी लगवा देने का झांसा देकर एक ग्रामीण से तीन लाख रूपये से अधिक की राशि की ठगी का मामला सामने आया है पुलिस ने इस मामले में अब की गई शिकायत के बाद आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है।

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम परसोडी खुर्द निवासी जगेराम खलखो ने दरिमा थाने मंे शिकायत दर्ज कराई है कि दरिमा थाना क्षेत्र के ही ग्राम खाला निवासी जगतपाल एक्का द्वारा उसे दरिमा स्थित हवाई अड्डे एवं अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन वर्ष पूर्व दिसम्बर 2019 में ग्राम परसोडी खुर्द में पहली बार में 90000 रूपये तथा दूसरी बार में 220000 रूपये कुल 310000 रूपये ले लिया गया था। पैसे लेने के बाद अब तक नौकरी नहीं लगने पर जब प्रार्थी ने जगतपाल एक्का से पैसों की मांग की तो उसने उसे पैसे भी वापस नहीं किये जिसपर जगेराम ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले मंे आरोपी जगतपाल एक्का के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लि


या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *