अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में औसत समय से एक सप्ताह बाद पहुंचे मानसून के कारण इस वर्ष जिले में औसत से 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। संभाग के पांच में तीन जिलों में मानसून की स्थिति संतोषजनक है परन्तु कुछ ही दिनों में मानसून की बारिश के बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार सन 1969 से 2023 की 55 वर्षों की अवधि में अम्बिकापुर में माह जून की औसत वर्षा 212.7 मिमी की तुलना में इस वर्ष (2023) जून की वर्षा 136.9 मिमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष (2022) इसी अवधि में 125.1 मिमी जबकि 2021 में 271.8 मिमी वर्षा हुई थी। अम्बिकापुर में इस वर्ष मानसून 24 जून को सक्रिय हुआ है। मानसून की सक्रियता के बाद नगर कुल 133.7 मिमी वर्षा अभी तक हो चुकी है।

समग्र सरगुजा जिले में जून की औसत वर्षा 243.3 मिमी की तुलना में इस वर्ष जून में मात्र 99.2 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य औसत वर्षा से 59 प्रतिशत कम है। संभाग के पांचो जिलों के सामान्य औसत वर्षा पर नजर डाली जाए तो बलरामपुर में औसत से 26 प्रतिशत व कोरिया में 6 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है वहीं सरगुजा मंे 59 प्रतिशत, जशपुर में 41 प्रतिशत तथा सूरजपुर में 6 प्रतिशत औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *