अंबिकापुर: सूरजपुर जिले मे झाड़ियों में मिली नवजात शिशु की इलाज के दौरान अम्बिकापुर में मौत हो गई। नवजात का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था।

दरअसल, 9 जुलाई को सूरजपुर जिले के ग्राम अमनदोन के पास झाड़ियों नवजात मिली थी। उसे इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था। जहां चौथे दिन इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। अब सेवा भारती मातृछाया संस्था शिशु का अंतिम संस्कार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *