अंबिकापुर अंबिकापुर के शंकर घाट स्थित बांक नदी से आज लाखों की संख्या में कांवरियों का हुजूम जल चढ़ाने कैलाश गुफा के लिए रवाना हुआ है। 80 किलोमीटर की यात्रा कर कांवरिया कैलाश गुफा में जल चढ़ाएं। इस दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे ऐसे में खुद सरगुजा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा कांवरियों के साथ पैदल यात्रा करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे खुद 80 किलोमीटर का सफल पैदल तय कर कावरियों के साथ उनकी सुरक्षा के लिए कैलाश गुफा जा रहे हैं। वहीं सरगुजा एसपी ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि कांवड़ यात्रा में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब है कि सरगुजा के इतिहास में यह पहला मौका है जब 38 सालों में कोई पुलिस अधीक्षक कावरियों की सुरक्षा के लिए उनके साथ 80 किलामीटर का पैदल यात्रा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *