राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अम्बिकापुर के चतुर्थ वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थीयों द्वारा रावे कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम संबलपुर में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार सिन्हा एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीताराम डुबोलिया,

सहायक प्राध्यापक ( कृषि प्रसार) साथ ही साथ अन्य प्राध्यापक डॉ. जहार सिंह डहरिया (पादप रोग विज्ञान), डाँ प्रदीप कुमार भगत (कीट विज्ञान) डॉ. रामाकान्त सिंह सिदार (सस्य विज्ञान) डॉ के. एल पैकरा (कीट विज्ञान), डॉ. वी.के सिंह(सस्य विज्ञान) के द्वारा गाँव के किसानों को आम, करौंदा इत्यादि फलदार पौधों का वितरण किया गया।

एवं दो महीने से छात्रों द्वारा गाँव में किये गए कार्यों का जैसे-कीट नियंत्रण हेतु यैलो स्टिक ट्रैप. ट्राइको कार्ड, बायोपेस्टिसाइड इत्यादि कार्यों का निरिक्षण किया एवं नई कृषि तकनिकियों और जैविक खेती से अवगत क गाँव के किसानों को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *