रायपुर: छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने 44 IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। 2011 बैच के IPS संतोष सिंह अब रायपुर के नए SP होंगे, इससे पहले वे बिलासपुर के SP थे। रजनेश सिंह बिलासपुर पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा का रायपुर रेंज का महानिरीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक महानिरीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों का भी प्रभार बदला है। अमरेश मिश्रा जहां रायपुर के नए IG बनाए गए हैं, वहीं, 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर IG होंगे। इससे पहले अजय कुमार यादव के पास ये जिम्मेदारी थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *