बलरामपुर: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत टोनही के शक में महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गापुर डुमरपाठ इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी है। इस मामले में शंकरगढ़ थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने 2अलग अलग टीमे बनाकर जब जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही 6 आरोपी जो पीड़ितों के रिश्तेदार लगते हैं उन्होंने ही प्लानिंग करके इस महिला की हत्या की थी लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा था और घर पर पथराव भी किया था। पथराव की वजह से मृतक महिला के घर के दो सदस्यों को भी गंभीर चोटें पहुंची थी।पुलिस ने फिलहाल 24 घंटे के भीतर ही सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *