बिलासपुर: बिलासपुर शहर जैसे-जैसे महानगर का रूप लेता जा रहा है वैसे वैसे नशे और अपराध की बढ़ोतरी भी होती जा रही है नशे के सौदागरों द्वारा बाहर से नशे का सामान लाकर बिलासपुर में खपाने का दौर भी शुरू हो चुका है बनारस से ब्राउन शुगर लाते दो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बनारस से 25 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर रतनपुर रास्ते से बिलासपुर पहुंच रहे हैं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने एसिसियू और रतनपुर पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की इस दौरान 2 पुलिसकर्मी कटघोरा से ही बस में चढ़ गए और रतनपुर पहुंचते ही आरोपियों को पकड़ा दोनों आरोपियों के पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख 25 हजार बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *