सरगुजा जिले में इन दोनों डीजल चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं ये गिरोह रात के अंधेरे में खड़ी ट्रकों से डीजल की चोरी करते है और फरार हो जाते है ..ताजा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ NH 130 सड़क में भवानी राइस मिल के पास खड़ी दो ट्रक से करीब 130 लीटर डीजल चुरा कर डीजल चोर फरार हो गए है डीजल चोरी की पूरी घटना राइस

मिल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है ट्रक ड्राइवर देर रात सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहे थे इस दौरान डीजल चोरों ने डीजल चोरी कर फरार हो गए दरसअल NH 130 सड़क में खड़े ट्रक से डीजल चोरी की कई घटना सामने आई है .. ट्रक चालकों ने डीजल चोरी की शिकायत लखनपुर थाने में की है शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *