सरगुजा:- आज दिनांक 16.05.24 को स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल सोहगा में कक्षा पहली हेतु प्रवेश लॉटरी संपन्न हुई , विदित है कि शाला के कक्षा पहली में कुल 50 सीटों में प्रवेश हेतु ये लॉटरी रखी गई थी जिसमे सभी सीटों में लॉटरी के माध्यम से सीटों को आबंटित किया गया तथा प्रतीक्षा सूची भी श्रेणी अनुसार लॉटरी के माध्यम से निर्धारित हुई , प्रवेश लॉटरी में एस डी एम श्री फ़ागेश सिन्हा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सेंगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल दुबे उपस्थित थे , लॉटरी का संपादन पूर्ण पारदर्शिता से हुआ जिससे सभी पालक और शाला के शिक्षक संतुष्ट दिखाई दिए । इस अवसर पर शाला की प्रचार्या श्रीमती लीना थॉमस ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है अलॉटमेंट लेटर भी प्रदान कर दिया गया है लॉटरी के पश्चात अब दस्तावेज शाला में जमा करना आवश्यक होगा जिसके बाद प्रवेश कार्य पूर्ण माना जवेगा , विद्यार्थियों के पालक 20.05.24 से शाला में दस्तावेज जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे । प्रवेश लॉटरी में शाला के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *