गरियाबंद :- जिला के किडनी रोग से पीड़ित ग्राम सुपेबेडा में बीमार के कारणों का पता लगाने और पीड़ितो को राहत देने बनाई गई नई कमेटी के अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के एम डी डॉक्टर जगदीश सोनकर ने आज अपने 17 लोगों के जंबो टीम के साथ सुपेबेडा पहुचे।इस औसर पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी साथ रहे। वहां पहुंच विभिन्न पीड़ित एवं डॉक्टर से लंबे समय तक चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टीम ने वहां मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया,फिर सुपेबेड़ा अस्पताल पहुंचे जहा ग्रामीण व मरीज से सीधी बात कर उनकी तकलीफ,उनकी जरूरत और हालत पर लगातार दो घंटे चर्चा कर जानकारी कलम बद्ध करते रहे।इस दरम्यान टीम ने डायलिसिस करा रहे पिडीत प्रदीप क्षेत्रपाल के घर पहुंच से बात किया।मितानिन,ग्रामीण व लोकल अफसरों से भी दल ने फीड बेक लिया।आपको बता दे की पिछले 20 सालो में सुपेबेडा में 140 किडनी मरीजों की मौत हो चुकी है।इस बीच रोकथाम के लिए किए गए सारे प्रयास अब तक बेनतीजा साबित हुआ है। भाजपा दोबारा सत्ता में आते ही अब नए सिरे से सुपेबेडा की सुध लेना शुरू कर दिया है।डॉक्टर जगदीश सोनकर ने कहा की हालात पर सरकार से चर्चा कर,उसके निदान के लिए आगे बेहतर कार्य योजना बनाया जाएगा। और एक्सपर्ट बीमारी के कारणो का पता लगाएंगे जिससे इस रोग से ग्राम वासियों को निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *