कांकेर:- कांकेर जिला के रावघाट क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में तैनात एक जवान ने आज ग्राम फूलपाड में बीएसएफ कैम्प में जवान ने बाथरूम की सीलिंग में रस्सी की फंदे बना कर आत्महत्या कर ली ।नारायणपुर और कांकेर की सीमा से लगी फूलपाड़ में बीएसएफ के 162 वाहिनी आरक्षक था। जिनका नाम मलय करमाकर उम्र 32 वर्ष निवासी पश्चिम बंगाल नदिया जिले के हंसरली गांव के निवासी था ।मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में जवान ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है हालांकि आत्महत्या करने के कारण अभी सामने नहीं आया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मर्चुरी में उनके शव को रखा है पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *