अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण। मरीज का जाना हाल-चाल।आपको बता दे की अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आए दिन अवस्थाओं का आलम देखने को मिलता था। जिसको देखते हुए अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे। जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी इस दौरान मौजूद रहे।

ambikapur vidhyak rajesh agrawal
ambikapur vidhyak rajesh agrawal

वहीं विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मरीज को किसी भी तरह की परेशानी ना हो और मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके साथ ही अस्पताल में जिन मशीनों का इंस्टालेशन किया जाना है। उन्हें जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इधर अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से बरसात के दिनों मे जल भराव की स्थिति भी देखने को मिलती है जिसको लेकर कहा कि निश्चित तौर पर पुरानी बिल्डिंग में अस्पताल संचालित भले ही हो रहे हैं। लेकिन नई बिल्डिंग की आवश्यकता अब आन पड़ी है।

इस भी पढ़े:- कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, मुख्य अतिथि विधायक श्री अग्रवाल और कलेक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *