सूरजपुर: जिले में शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। खासकर बच्चों व युवाओं में छेरछेरा पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने छेरछेरा पर्व के दौरान थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए थे। छेरछेरा के अवसर पर जिले में थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करते दिखी। इस दौरान पुलिस के द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से वाहनों की चेकिंग भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *