तालाब में तैरती लाश

धमतरी जिले के ग्राम मुजहन के तालाब में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई.तालाब में गांव के कुछ युवक नहाने गए थे.तभी नहाते वक्त एक युवक की तैरती हुई लाश देखी.संदिग्ध अवस्था में युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया.वही तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों ने नजदीकी अर्जुनी थाना पुलिस को दी…मौके में पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को जिला अस्पताल मैं पोस्टमार्टम के लिए लाया गया.पुलिस मामले की कर रही जांच.. मृत युवक की पहचान अमित पुरी गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, गायत्री पारा मुजगहन निवासी के रूप में की गई है.कुछ ग्रामीणों ने युवक को कल शाम 5:00 बजे तालाब के आसपास देखा था.जिसकी बाद से युवक घर नहीं पहुंचा था..परिजनों ने हत्या की आशंका जाता रहे हैं.क्योंकि युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान है.परिजनों का कहना है.कि किसी ने मार कर युवक अमित पुरी गोस्वामी को तालाब में फेंक दिया है.लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है.बहरहाल पुलिस मामले की जांच कार्यवाही कर रही है..उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की हत्या की गई है या नहीं

ASLO READ THIS :–राहुल यादव का सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन: परिवार का गौरव बढ़ाया, 36वीं रैंक के साथ सपना हुआ साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *