बेमेतरा: रायपुर कवर्धा नेशनल हाईवे मार्ग पर आज बड़ा हादसा हो गया. मंत्री रामविचार नेताम के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. मंत्री जी को इस हादसे में गंभीर चोटें आई है. जबकि उनका पीएसओ घायल है. उसे रायपुर रेफर किया गया है. बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

बताया जा रहा है कि मंत्री जी की गाड़ी जेवरा के पास दुर्घटना का शिकार हुई है. वह बेमेतरा से रायपुर लौट रहे थे तभी हादसा हुआ है. उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रीजी की गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई. जिसकी वजह से मंत्री जी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.मंत्री रामविचार नेताम को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की जानकारी में जुट गई है. पिकअप वाहन के ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है. मंत्रीजी को तत्काल रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *