महासमुंद: महासमुंद जिले मे इन दिनो देह व्यापार व नशे का कारोबार धडल्ले से संचालित हो रहा है और पुलिस कुभंकर्णी नींद मे सोयी हुई है। जिससे महिलाओं व स्कूली छात्राओ को काफी परेशानी हो रही है । इसका ताजा मामला जिले के तुमगांव नगर पंचायत मे सामने आया है। जहाँ वार्ड 01 व अन्य वार्डो मे कुछ महिलाओं के द्वारा दिन व रात देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है और चौक चौराहो पर नशे का सामान धडल्ले से बिक रहा है। नागरिको द्वारा मना करने पर उनके गुर्गे गाली गलौज व मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे है । इसके अलावा स्कूली छात्राये जब स्कूल जाती व स्कूल से आती है तो बाहर से आये मनचले तरह-तरह के कमेंट करते है । जिससे वहाँ रहने वाली महिलाएं व छात्राएं काफी परेशान है ।

नागरिको के द्वारा पुलिस मे शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नही होती है । जिससे परेशान होकर महिलाये व जनप्रतिनिधि अब कलेक्टर व एसपी से देह व्यापार व नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग कर रहे है । नगर पंचायत तुमगांव के उपाध्यक्ष व महिलाओं जहां पुलिस पर उन्हे संरक्षण देने का आरोप लगाते हुवे कार्यवाही नही किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे है ,वही एडिशनल एसपी शिकायत मिलने की बात करते हुवे वैधानिक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दे रहे है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *