सूरजपुर।  सूरजपुर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत केतकारोड मानपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला उठाईगीरों का शिकार हो गई। पीतल और कांसे के बर्तन साफ करने का झांसा देकर आरोपियों ने महिला से सोने की चैन उड़ा ली और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवक घर-घर जाकर बर्तन साफ करने का बहाना बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उसकी सोने की चैन निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *