सूरजपुर: सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री व राइस मिल में मंगलवार को उस समय भारी बवाल हो गया जब लेबर पेमेंट को लेकर विवाद अचानक उग्र रूप ले बैठा। जानकारी के मुताबिक 30 से 40 की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़ की।

ग्रामीणों ने फैक्ट्री व मिल परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए शीशे फोड़े और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही ऑफिस के खिड़की, दरवाजे, टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर सिस्टम समेत कई सामानों को भी तोड़ डाला गया।घटना के दौरान फैक्ट्री मालिक के बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, लाखों रुपए की लूट की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *