अंबिकापुर: छत्तीसगढ कूडो संघ के द्वारा 22 अगस्त से राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमे सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर से कोच अमन गुप्ता के साथ खिलाड़ी प्रगति सिंह पैंकरा, दिव्या राजवाड़े ने भाग लिया जिसमे सीनियर बालिका वर्ग मे प्रगति सिंह पैंकरा ने गोल्ड मेडल जिता वंही कैडेट बालिका वर्ग मे दिव्या राजवाड़े ने सेमिफाइनल मे एक खिलाडी को नॉकआउट मारते हुए सिल्वर मेडल जिता, कूडो खेल एक जापानी मिक्स मार्शल आर्ट खेल है, यह खेल कराते, जुड़ो, बॉक्सिंग, म्यूथाई सभी मार्शल आर्ट खेल का आधुनिक मिक्स मार्शल आर्ट है, फिल्म स्टार अक्षय कुमार कूडो इंडिया के चैयरमैन है जो कि खुद भी बहुत बड़े मार्शल आर्ट् खिलाड़ी रह चुके है और इनके द्वारा प्रत्येक साल अक्षय कुमार इन्टरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है, अब यह कूडो खेल अम्बिकापुर के हेड कोच अमन गुप्ता के नेतृत्व मे सभी बच्चो को केदारपुर चर्च रोड स्थित मार्शल आर्ट अकादमी मे सिखाया जा रहा है, प्रगति सिंह पैंकरा, दिव्या राजवाड़े ने पहली बार कूडो खेल खेला और मेडल भी जिता व कूडो नेशनल चैंपियनशिप मे खेलने के लिये छत्तीसगढ टिम मे सेलेक्ट भी हो गये इन सब का श्रेय ये दोनो खिलाड़ी अपने कोच अमन गुप्ता को देते है क्योकि अमन गुप्ता के नेतृत्व मे इन्होने अच्छा प्रदर्शन कर मेडल जिता व सरगुजा जिले का नाम रोशन किया।