अंबिकापुर: बलरामपुर और सूरजपुर जिले को जोड़ने वाली  ग्राम पंचायत खोखनिया की  सड़क है। वर्षों से जर्जर अवस्था में है। गड्ढों और कीचड़ से भरी इस सड़क से रोज़ाना  शिक्षक विद्यालयों तक पहुँचने के लिए सफर करते हैं। खराब सड़क के कारण उन्हें न केवल घंटों की देरी होती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के कारण अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। यह स्थिति सरकार की विकास कार्यों में लापरवाही और विफलता को उजागर करती है।

सड़क की बदहाली से तंग आकर शिक्षकों ने आज स्वयं श्रमदान करते हुए गड्ढों को भरने और रास्ता सुधारने का प्रयास किया। गुरुजनों का कहना है कि जब सरकार व्यवस्था नहीं कर पा रही है तो उन्हें मजबूरी में खुद ही पहल करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *