अंबिकापुर: माता पिता की लड़ाई झगड़ा से परेशान 17 साल की किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागढ़ स्कूलपारा का है .मृतक किशोरी का नाम सानिया परवीन है
बताया जा रहा है किशोरी के पिता शराब पीने के आदि थे शराब पीकर आए दिन लड़ाई झगड़ा करते थे जिसको देखकर किशोरी परेशान होने लगी थी ..घटना बीती देर रात की है जब पिता शराब पीकर मां से लड़ाई झगड़ा करने लगा जिसको बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई और घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली मां जब कमरे में गई तो फांसी लगा देख आनन फ़ानन में किशोरी को फांसी से उतार मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया किशोरी के उठाए कदम से परिजन सदमे में है वही मोहल्ले में शोक का माहौल है ..अस्पताल चौकी पुलिस किशोरी के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।