रायपुर: छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 28 अगस्त 2025 से 06 सितंबर 2025 को माना शूटिंग रेंज रायपुर छत्तीसगढ़ में किया गया। 50 मीटर पीप साइट राइफल मेन वर्ग में आसिफ अली ने 600 में से 567 अंक लाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी वर्ग के टीम इवेंट में आसिफ अली, वकील फिरदौसी एवं मिलिंद राज सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया, इसी वर्ग के टीम इवेंट में अमज़द हसन खान, सिबान फिरदौसी, आदित्य गौतम सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया, साथ ही 50 मीटर ओपन साइट राइफल में एवं जूनियर मेन वर्ग में अलकान फिरदौसी ने 600 में 509 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया जो कि जूनियर वर्ग में अभी तक अधिकतम स्कोर है, इसी वर्ग में आयुष सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल, इसी वर्ग के टीम इवेंट में अलकान फिरदौसी, आयुष सिंह और अदीब सिद्दीक़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 50 मीटर ओपन साइट जूनियर मेन वर्ग में नन्हें 13 वर्षीय खिलाड़ी अनफ रज़ा खान ने ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया, वहीं शूटर एवं कोच शकील फिरदौसी ने 10 मीटर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया। वहीं 50 मीटर ओपन साइट सीनियर में वर्ग में अरुण खाखा ने सिल्वर मेडल हासिल किया, इसी कड़ी में अगामी होने वाले 9वीं ईस्ट जोन प्रतियोगिता एवं 34 वीं जी. वी. मावलंकर प्रतियोगिता के अलग अलग वर्गो में सरगुजा के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, बहुत ही कम संसाधन होते हुए सरगुजा के खिलाडीयों ने कुल 18 मेडल प्राप्त किया।
खिलाड़ियों से बातचीत में खिलाड़ियों ने कहा कि अगर हमें प्रसाशन से सहयोग प्राप्त हो तो हम अपने ज़िला, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करना चाहते है, हमारी प्राथमिक मांग प्रशाशन से है कि हमे शूटिंग रेंज की व्यवस्था प्रदान की जाए।