अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक बार फिर अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरियाबीरा निवासी बबीता यादव (35 वर्ष) को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे।झाड़-फूंक में की गई देरी महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। जब हालत बिगड़ी तो उसे 3 सितंबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया, लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीण इलाकों में लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद अंधविश्वास की जड़ें कमजोर नहीं हो पा रही हैं। सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में लोग समय पर इलाज की बजाय गुनिया-बाबा और झाड़-फूंक का सहारा ले रहे हैं, जिसके चलते जानें जा रही हैं।