अंबिकापुर: अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में दिल दहला देने वाला हत्या की वारदात सामने आया है जहां एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बेटे हर्षित को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है ।हत्या करने से पहले आरोपी पिता ने अपनी पत्नी को  फोन लगाकर बताया कि तेरे बेटे हर्षित को मौत के घाट उतार रहा हूं..मृतक की मां ये सब सुन सदमे में आ गई और मायके से ससुराल आने की तैयारी ही कर रही थी तब एक और कॉल आया और बताया गया कि हर्षित नहीं रहा उसके पिता ने पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है ।

दअरसल मृतका की मां विनीता सिंह एक साल से अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रहती थी ..आरोपी जुगलाल सिंह से उसकी शादी 2022 में हुआ था कुछ दिन ठीक चला फिर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने लगा था जिसके बाद बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई ..मृतिका की मां ने बताया कि बेटे के बिना जी नहीं पाऊंगा कहकर बेटे को अपने साथ ले गया फिर आज बेटे को पटकपटक मौत के घाट उतार दिया है मृतक की मां न्याय की गुहार लगा रही है कार्यवाही चाहती है दूसरी तरफ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है .. इस खबर को सुन गांव में सनसनी फैल गई है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *