अंबिकापुर : नवरात्रि में पूरे देश में शक्ति की आराधना का माहौल है..लेकिन अंबिकापुर में हो रहा एक अद्भुत आयोजन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है..ऐसा लगता है मानो साक्षात मां शक्ति स्वयं धरती पर अवतरित हो गई हों.अंबिकापुर के ब्रह्मकुमारी आश्रम में नवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रम की दीदियां नवरात्र के 9 दिन चैतन्य देवियों का रूप धरकर भक्तों को अलौकिक अनुभव करवा रही हैं.. रोजाना शाम छह बजे से रात दस बजे तक होने वाली इन झांकियों में श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं..करीब 45 मिनट तक चलने वाली इस जीवंत झांकी में देवी का रूप धारण किए दीदियां पलक तक नहीं झपकातीं.. दूर से देखने पर लगता है मानो जीवंत मूर्तियां विराजमान हों.. मां दुर्गा, मां काली, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां वैष्णवी, मां गायत्री और मां पार्वती के रूप में सजकर दीदियां ऐसी अद्भुत अनुभूति कराती हैं कि हर भक्त भक्ति में डूब जाता है..
भक्तों का कहना है कि जब ये दिव्य स्वरूप सामने आते हैं ..तो ऐसा लगता है जैसे सचमुच मां शक्ति हमारे बीच प्रकट होकर आशीर्वाद दे रही हों..ब्रह्मकुमारी आश्रम का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल दर्शनीय झांकी दिखाना नहीं बल्कि जीवन में एकाग्रता लाना दैवीय गुणों को जागृत करना और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश देना है..नवरात्रि में अंबिकापुर ब्रम्हकुमारी आश्रम द्वारा आयोजित ये झांकी सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि आस्था, शक्ति और आत्मज्ञान का अनूठा संगम है जिसे देखने लोग दूर दूर से पहुंच रहे है ..और चैतन्य देवियों के दर्शन कर भक्ति की शक्ति में डूब जा रहे है..