अंबिकापुर: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इलाज के लिए आए सेंट्रल जेल के एक कैदी के प्राइवेट पार्ट (पेशाब नली) से डॉक्टरों ने 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल बाहर निकाली। पेंसिल देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरअसल, कैदी को प्राइवेट पार्ट में सूजन और लगातार खून आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान जब डॉक्टरों को अंदर कुछ फंसा होने का अंदेशा हुआ तो तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। करीब एक घंटे चले सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज की पेशाब नली से 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल निकाली। खास बात यह रही कि पेंसिल के एक छोर पर रस्सी बंधी हुई थी।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह सुरक्षित है। वह अंबिकापुर सेंट्रल जेल में मर्डर केस में सजा काट रहा है। जानकारी के अनुसार कैदी को प्राइवेट पार्ट में खुजली हो रही थी, जिसके चलते उसने पेंसिल डाल दी और फिर गंभीर समस्या में फंस गया। पेंसिल फंसने से मरीज का पेशाब रुक गया और दर्द इतना बढ़ गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *