घर में बने झूले में झूला झूलने के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, दरअसल सूरजपुर जिले के ग्राम परशुरामपुर की 12 वर्षीय मासूम बच्ची घर में साड़ी से बने झूले में झूला झूल कर अटखेलियां कर रही थी इसी दौरान मासूम के गले में साड़ी का फंदा पड़ गया जिससे वो अचेत हो गिर पड़ी, परिजनों की बच्ची पर नजर पड़ते ही उसे उपचार हेतु रामानुजनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उन्हे मेडीकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दीया गया जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *