ब्रेकिंग: Wr-v हौंडा सिटी कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफर

अंबिकापुर: अंबिकापुर के स्कूल रोड में खड़ी wr-v कार में अज्ञात कारणों से लगी आग मौके पर पहुंची नगर निगम की पानी टैंकर ने आग पर पाया काबू पा लिया है।

आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल रोड कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय के सामने खड़ी होंडा सिटी की wr-v कार cg15 डीपी 7700 में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने पर आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.जिसके बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लेकिन फायर बिग्रेड नही पहुँचने पर बगल में ही नगर निगम की पानी टैंकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. वही कोतवाली पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *