सरगुजा में शादी से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 3 नाबालिग समेत 4 लोगों ने दिया घटना को अंजाम, चारों गिरफ्तार

अंबिकापुर: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. जहा सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरसअल सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 मार्च की रात को नाबालिग पीड़िता अपने परिवार की शादी में गई हुई थी. वह शादी से रात को अपने घर लौट रही थी. तब उसके लौटते समय आकाश नामक युवक के साथ तीन नाबालिग बालकों ने जबरन उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. जिसकी जानकारी 2 अप्रैल को परिवार वालों ने सीतापुर थाने में दी.

इधर सीतापुर पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई. लेकिन वह घर से फरार थे. जिस पर पुलिस टीम बनाकर रात को खोजबीन करते हुए पास के गांव से ही पकड़े सफलता हासिल की है. इधर पुलिस ने एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है तो वही 3 नाबालिग लड़को को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *