24 घंटे में कोरोना के 3038 नए मामले, 9 मौतें….एक्टिव केस 7 महीने में सबसे ज्यादा,छत्तीसगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं

 

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3038 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 2069 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक महीने नए केस में 9 गुना बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को 334 नए केस सामने आए थे, जबकि 29 मार्च के बाद से रोजाना 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

 

नए केस में बढ़ोतरी के चलते पिछले एक महीने में एक्टिव केस में भी साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो सोमवार को बढ़कर 21 हजार 179 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

 

उधर, छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारेंटाइन किया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *