• तकिया मजार शरीफ में उर्स का 14 मई से होगा आयोजन

 

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर तकिया मजार में उर्स शरीफ का आयोजन 14 मई से होगा दरअसल आपको बता दें स्थानीय तकिया मजार में प्रत्येक वर्ष होने वाला उर्स का आयोजन इस वर्ष 14 से 16 मई के बीच होगा वफ्फ कमेटी के सदर इरफान सिद्धकी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 14 मई को चादर एवं संदल पोशी होगा जिसके तहत शाम 4 बजे जामा मस्जिद से चादर संदल का जुलूस निकलेगा तथा मजार में चादर संदल पोशी के बाद उलेमाओं की तकरीर होगी 15 एवं 16 मई को देश के जाने-माने कव्वालाओं के बीच कव्वाली का शानदार मुकाबला होगी।

 

इरफान सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासन का काफी सहयोग रहता है इस वर्ष भी सहयोग प्रशासन से एवं कमेटी को मिलेगा इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री अमरजीत भगत सहित विधायकों एवं निगम मंडल के अध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम में जिले सहित अन्य जगहों से भी लोग भारी संख्या में यहां आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *