खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के आदेश पर, ग्राम भटको पहुँची 4 सदस्यीय टीम, अवैध पट्टाधारियों के खिलाफ जांच शुरू

 

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड ग्राम पंचायतों में शासकीय भूमि का अवैध पट्टा बनाकर अपने नाम करवाने की शिकायत ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से की थी, मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टीम गठित कर जल्द से जल्द इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

 

कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 4 सदस्यीय जांच टीम गठित किया, शनिवार को 4 सदस्यीय जांच टीम ग्राम भटकों पहुँची जहाँ उन्होंने फर्जीवाड़ा कर शासकीय जमीनों की रजिस्ट्री के मामले पर शुरूआती जांच शुरू कर दी हैं, जांच के वक्त शिकायतकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *