ब्रेकिंग: ट्रक ने शादी से वापस लौट रहे बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर हादसे में 4 की मौत व अन्य घायल

 

अंबिकापुर: सूरजपुर जिले के सोनगरा में भीषण सड़क हादसा हो गया है।जहां ट्रक ने शादी से वापस लौट रहे बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। वही 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और 6 लोग घायल है। घायलों का उपचार कराने के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक बलरामपुर जिले के वाडर्फनगर से सूरजपुर जिले के लटोरी में बरात आया हुआ था और वापस लौटने के दौरान सोनगरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जिसमें 3 पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं अन्य 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जारी है।बरात से वापस लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे के बाद वाडरफ नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *