अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केनाबांध स्थित कांग्रेसी नेता अरविंद गुप्ता के सूने मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए की चोरी. दरसअल अंबिकापुर शहर के केनाबान्ध निवासी कांग्रेसी नेता अपनी पत्नी की इलाज कराने के लिए रायपुर गए हुए हैं. वही केयरटेकर को अपनी घर की चाबी सहित घर की जिम्मेदारी देकर गए हुए थे. इस दौरान तीन-चार दिनों से घर में कोई नही था. जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सुने मकान का फायदा उठाकर लाखों रुपए की चोरी कर ली. इधर मौके पर पहुंची अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक घर में नहीं होने की वजह से कितने की चोरी हुई है. उसका आकलन लगाना मुश्किल हो रहा है. जैसे ही परिवार रायपुर से पहुंचेगा, उसके बाद ही पूछताछ में जो भी सामने बातें आएंगी. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाईट01रूपेश नारंगथाना प्रभारीकोतवाली अंबिकापुर

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *