अंबिकापुर: सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊलकीया के ग्राम बरबहला में दुध के पैसे को लेकर कल विवाद हो गया। इस दौरान गर्भवती महिला सहित परिवार वाले के साथ मारपीट में पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विजय सोनी के ससुराल वाले अपने ही ग्राम के नारायण यादव से दुध लिया करते थे जो कि 3 महीने के दूध का पैसा 2000 रूपये लगभग बकाया था जब नारायण यादव द्वारा दुध के रूपये मांगा गया तो विजय सोनी के सास ने कहा कि अभी मेरी तबियत ठीक नहीं है तबियत ठीक होने दो मैं ग्राहक सेवा केन्द्र से रूपए लाके दे दुंगी। बस इतना में ही तुम पैसा नहीं देना चाहते हो कह के विवाद हो गया।और नारायण यादव द्वारा डंडा उठाकर सास के बगल में खड़े हैं विजय सोनी के ऊपर डंडे से वार कर दिया और तुम्हें अभी और बताता हूं कह कर अपने दो बेटों के साथ फिर विजय सोनी के ससुराल वापिस आकर विजय सोनी और उसके ससुर को लाठी डंडे से मारने लगा।वहीं अपने पिता और जीजा को मारते देख, बीच बचाओ करने पहुंची विजय सोनी की 20 वर्षीय गर्भवती साली जो अपनी ससुराल से मायके आई हुई थी उसके साथ भी नारायण यादव और उसके दोनों बेटों के द्वारा मारपीट किया गया।

इस मारपीट में गर्भवती युवती के पेट में चोट लगा जिससे युवती की तबीयत बिगड़ने लगी जिसे देख परिजनों द्वारा सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तत्काल भर्ती कराया गया है जहां युवती के 5 माह के गर्भ का गर्भपात हो गया।जिसकी लिखित शिकायत युवती के जीजा विजय सोनी द्वारा सीतापुर थाना में देर शाम मामला। दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *