अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने तबादला सूची जारी की है। सरगुजा संभाग के फाइव स्टार थाने से उप निरीक्षक रूपेश नारंग को हटा दिया गया है। कोतवाली थाने का प्रभार पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को दिया है। कोतवाली थाना सहित शहर के तीनों थानें गांधीनगर, मणिपुर में निरक्षकों की पदस्थापना की गई है। गांधीनगर थाने का जिम्मा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा तो वही हालिया दिनों में अस्तिव में आये मणिपुर थाने का जिम्मा निरीक्षक प्रदीप कुमार  जायसवाल दिया गया है। एसपी सुनील शर्मा ने तबादला सूची जारी कर 13 पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *