अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। आपको बता दें कि आरोपी ने तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारकर फरार हो गया है। मृतक महिला का नाम सोमारी भाई बताया जा रहा है। देर रात सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पहुंची। यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी है।

दरसअल सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुंगा पखनाढोढ़ी निवासी बुजुर्ग महिला सुमारी बाई की अज्ञात लोगों ने बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार से कई जगह वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है. इधर घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. वही देर रात मिली सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. जहा पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया था. वही आज बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा. वहीं लखनपुर पुलिस अज्ञात फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *